CG CRIME:कोरेक्स तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दर्जनों शीशियों के साथ गिरफ्तार

कोरेक्स तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
79

बिलासपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कोरेक्स सिरप की तस्करी करते हुए एक युवक को उस्लापुर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी दर्जनों नशीली शीशियों के साथ ग्राहकों की तलाश में घूम रहा था।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उस्लापुर ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक नशीले पदार्थों के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से दर्जनों शीशियों में प्रतिबंधित नशीला कोरेक्स सिरप बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास साहू, निवासी मंगला, बिलासपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह यह नशीला सिरप वाराणसी (बनारस) से ट्रेन के जरिए लाता था और बिलासपुर में अवैध रूप से बेचने की फिराक में था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का नेटवर्क और किन-किन शहरों तक फैला हुआ है और उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here