सुशासन तिहार में समस्याओं का त्वरित समाधान, श्रीमती भारती देवांगन को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड

सुशासन तिहार में समस्याओं का त्वरित समाधान

0
53


सुशासन तिहार
के अंतर्गत जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में प्रशासन लगातार सक्रिय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश भर में शासन की लोकहितकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में राजनांदगांव नगर निगम के शीतला माता वार्ड निवासी श्रीमती भारती देवांगन को त्वरित कार्यवाही के तहत तत्काल श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया।

श्रीमती देवांगन ने श्रमिक कार्ड हेतु आवेदन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत श्रमपदाधिकारी कार्यालय, राजनांदगांव में प्रस्तुत किया था। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उसी दिन पंजीयन कर कार्ड उपलब्ध कराया। श्रीमती भारती ने राहत व्यक्त करते हुए कहा कि अब वह श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकेंगी और सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रम आमजन के लिए बेहद उपयोगी हैं।

निरस्त पंजीयन हुए पुनर्जीवित

इसी कार्यक्रम के तहत श्रीमती शुन्नी बाई एवं श्री टीकम सिंह सेवता द्वारा उनके असंगठित श्रमिक कार्ड के निरस्तीकरण को लेकर आवेदन दिया गया था। जांच में सामने आया कि डुप्लीकेसी के कारण उनका पंजीयन रद्द हो गया था। श्रम विभाग ने आधार कार्ड का सत्यापन कर तकनीकी समस्याओं का समाधान करते हुए दोनों के पंजीयन को पुनर्जीवित किया। इस कार्रवाई पर उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

छात्रवृत्ति योजना का लाभ

वहीं, श्रीमती संगीता साहू ने श्रमिक कार्ड के अंतर्गत अपने बच्चे को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन किया था। श्रम विभाग द्वारा आवेदन की समीक्षा कर हितग्राही को कार्यालय बुलाया गया एवं शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अध्ययनरत प्रमाण पत्र जारी किया गया। नियमानुसार आवेदन करने पर उनके बच्चे को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त होगा।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासनिक तंत्र ने यह साबित किया है कि यदि इच्छाशक्ति और तत्परता हो, तो जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान न केवल समय पर बल्कि गुणवत्तापूर्ण ढंग से संभव है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here