ऑटोमोबाइल और आईटी छात्रों को मिला 10 दिवसीय इंटर्नशिप का व्यावहारिक अनुभव

ऑटोमोबाइल और आईटी छात्रों को मिला 10 दिवसीय इंटर्नशिप का व्यावहारिक अनुभव

0
62

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, लखनपुर में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित ऑटोमोबाइल एवं आईटी ट्रेड के छात्रों को 10 दिवसीय इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके संबंधित क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव देना तथा उन्हें वास्तविक कार्यस्थलों की प्रक्रियाओं से परिचित कराना था।

इस इंटर्नशिप का आयोजन लखनपुर के प्रतिष्ठित जय महाकाल ऑटो सेंटर (ऑटोमोबाइल ट्रेड) तथा महामाया कंप्यूटर इंस्टीट्यूट (आईटी ट्रेड) में किया गया। कुल 96 छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें 46 छात्र ऑटोमोबाइल ट्रेड से और 50 छात्र आईटी ट्रेड से थे।

छात्रों को फील्ड वर्क के माध्यम से विभिन्न उपकरणों, तकनीकी प्रक्रियाओं, और सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों को समझने का अवसर मिला। ऑटोमोबाइल ट्रेड के प्रशिक्षक श्री सुनील कुमार साहू और आईटी ट्रेड की प्रशिक्षिका श्रीमती बेबी अफरोज ने बताया कि इस इंटर्नशिप से छात्रों की तकनीकी समझ और व्यावहारिक कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इंटर्नशिप पूर्ण होने पर विद्यालय स्तर पर सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे उनका मनोबल और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा।

विद्यालय के प्राचार्य श्री ऋषिकुमार पांडे के मार्गदर्शन में निरंतर सैद्धांतिक शिक्षा के साथ-साथ औद्योगिक भ्रमण, अतिथि व्याख्यान, ऑन-जॉब ट्रेनिंग और इंटर्नशिप जैसी गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को समग्र व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है। यह प्रयास छात्रों को भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने में एक सशक्त पहल सिद्ध हो रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here