कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले की हम अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की ओर से कड़े शब्दों में भर्त्सना की गई

0
148

कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले की हम अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की ओर से कड़े शब्दों में भर्त्सना की गई।

महासभा की ओर से कहा गया कि यह कायराना और अमानवीय कृत्य न केवल मानवीय मूल्यों का अपमान है, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र की आत्मा को भी आहत करता है।
उक्तशय की जानकारी माहेश्वरी सभा रायपुर के सहमंत्री सूरज प्रकाश राठी ने बतलाया कि महासभा के राष्ट्रीय सभापति श्री संदीप काबरा, महामंत्री श्री अजय काबरा, उपाध्यक्ष श्री विजय राठी, अध्यक्षीय कार्यालय मंत्री श्री नारायण राठी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश मूंधड़ा, माहेश्वरी सभा रायपुर के अध्यक्ष श्री शम्पत काबरा, महामंत्री श्री कमल राठी एवं समस्त जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय संगठनों की ओर से हम भगवान महेश से प्रार्थना करते हैं कि वे इस नृशंस कृत्य में शहीद हुए सभी निर्दोष नागरिकों को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और शोकसंतप्त परिवारों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें।
यह समय एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और मानवता के पक्ष में खड़े होने का है। हम समस्त माहेश्वरी समाज एवं समस्त भारतीय नागरिकों से अपील करते हैं कि इस दुख की घड़ी में हम सभी एकजुट रहें और राष्ट्रीय शांति व सौहार्द बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here