मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया के शपथ ग्रहण समारोह में हुई शामिल

0
76

 

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया के शपथ ग्रहण समारोह में हुई शामिल

रायपुर, / महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया के शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्री कावड़िया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम ने अब तक राज्य के 2,000 से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने पहलगाम में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के लिए संबल की प्रार्थना की।

समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित अन्य निगम मंडल अध्यक्ष और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here