विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने 89 लाख 84 हजार के विकास कार्यों की दी सौगात,शिलान्यास कर किया भूमिपूजन

0
51

बसना में विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने दी सौगात,89 लाख 84 हजार की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास कर किया भूमिपूजन

बसना । विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने बसना में आयोजित अनुविभागीय अधिकारी एवं उप पंजीयक कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं मंत्र उच्चारण के साथ भूमिपूजन किया है।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कुदाल चलाकर कार्य की शुरुआत करते हुए बताया कि अनुविभागीय अधिकारी भवन निर्माण का कार्य 48.03 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा । वही उप पंजीयक कार्यालय भवन का निर्माण 41.81 लाख की लागत से तैयार किया जाएगा ।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा अनुविभागीय अधिकारी एवं उप पंजीयन कार्यालय भवन निर्माण का कार्य कई दृष्टिकोण से अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। साथ ही कहा कि नए कार्यालय भवन के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों में सुविधा होगी। इससे स्थानीय निवासियों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने में सरलता होगी।

विधायक अग्रवाल ने कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र में ऐसे निर्माण कार्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को प्रोत्साहित करते हैं। जिससे वहां आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगे और क्षेत्र में प्रगति होगी। बसना में इस परियोजना को प्राथमिकता दी गई है ,जिससे स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में सुधार होगा। साथ ही कहा कि इस प्रकार के निर्माण से जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है और सरकार द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।

विधायक डॉक्टर संपत अग्रवाल ने कहा कि बसना में इस परियोजना के साथ-साथ अन्य विकास कार्य भी किया जा रहे हैं जैसे कि पिथौरा में गौरव पथ निर्माण, पुल पुलिया निर्माण यह दर्शाता है कि हर क्षेत्र की अपनी अलग-अलग विकास प्राथमिकताएं होती हैं।

इस अवसर पर सांसद रूप कुमारी चौधरी, जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला, विधानसभा संयोजक एन के अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल, जनपद सभापति प्रकाश सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि खोलबाहरा निराला , भाजपा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here