एम्स रायपुर के बाहर “नया सवेरा जन कल्याण समिति” द्वारा विशाल अन्न भंडारे का आयोजन

0
165

एम्स रायपुर के बाहर “नया सवेरा जन कल्याण समिति” द्वारा विशाल अन्न भंडारे का आयोजन

रायपुर, छत्तीसगढ़ — छत्तीसगढ़ की सामाजिक संस्था नया सवेरा जन कल्याण समिति, रायपुर इकाई द्वारा एक प्रेरणादायक सेवा कार्य का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल, एम्स हॉस्पिटल के गेट नंबर 3 के पास बाहर से आए मरीजों के परिजनों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें ए मां जनसेवा समिति का सहयोग भी सराहनीय रहा।

इस अन्न भंडारे में हज़ारों परिजनों ने भोजन ग्रहण कर राहत की अनुभूति की। समिति समय-समय पर सब्जी की आपूर्ति भी करती रहती है, जिसमें श्रीराम सब्जी मंडी के समिति सदस्यों का निरंतर सहयोग मिलता है।

इस पुनीत कार्य में समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला साहू और कोषाध्यक्ष श्रीमती लीना साव की सक्रिय भागीदारी रही। उनके साथ श्री सुरजीत साहू, राजा भाई, सेवक भाई, शकर भाई, शशि भाई, श्री राजेंद्र साहू, चेतन साहू, अंशु भावेश साहू, दादू साहू, गोलू साहू, भुनेश्वर साहू, सुशील साहू,गिरिश साटोने का भी अमूल्य सहयोग रहा।

भंडारे के संचालन में ए मां जनसेवा समिति के संचालक श्री दिनेश भाई एवं उनके समर्पित सहयोगियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

समिति का यह सेवा भाव समाज में मानवता और सहयोग की मिसाल कायम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here