42 मवेशियों की अवैध तस्करी में दो आरोपी और दो अपचारी बालक गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

42 मवेशियों की अवैध तस्करी में दो आरोपी और दो अपचारी बालक गिरफ्तार

0
138

जिले में अवैध पशु तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पामगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने 42 मवेशियों की तस्करी करते हुए दो आरोपियों और दो अपचारी (विधि के विरुद्ध संघर्षरत) बालकों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण:

दिनांक 29 अप्रैल 2025 को पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति 40 से 45 मवेशियों को ग्राम भैसो से होकर मेन रोड के रास्ते ग्राम धरदेई की ओर अवैध रूप से पैदल ले जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत सागौन बाड़ी मेन रोड पर घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की।

मौके पर पहुंचने पर पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भाग गया, जबकि तीन व्यक्तियों को मौके से पकड़ा गया। जांच के दौरान इनमें से दो वयस्क आरोपी एवं दो अप्राप्तवय बालक (अपचारी) पाए गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने सभी 42 मवेशियों को मौके पर बरामद कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, और संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस का संदेश:

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि अवैध पशु तस्करी के खिलाफ जिले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here