सीमा हैदर पर फिर मचा बवाल: वीजा न होने के चलते नहीं भेजी गई पाकिस्तान, कोर्ट में मामला लंबित , जाने क्या है पूरा मामला

0
79

सीमा हैदर पर फिर मचा बवाल: वीजा न होने के चलते नहीं भेजी गई पाकिस्तान, कोर्ट में मामला लंबित

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर सीमा हैदर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और कई यूजर्स उसकी पाकिस्तान वापसी की मांग कर रहे हैं। लेकिन कानून के पेचों और कोर्ट में लंबित केस के चलते फिलहाल सीमा हैदर को भारत से नहीं निकाला जा सकता।

दरअसल, भारत सरकार ने हाल ही में सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करते हुए उन्हें 29 अप्रैल तक देश छोड़ने का आदेश दिया था। लेकिन सीमा हैदर तो वीजा लेकर भारत आई ही नहीं थीं। ऐसे में उसका वीजा रद्द करने का सवाल ही नहीं उठता।

मई 2023 में सीमा हैदर कथित तौर पर पबजी गेम के जरिए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव के निवासी सचिन मीणा से प्रेम कर बैठीं और नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हो गईं। वह पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल पहुंचीं, जहां से बिना वीजा के बस से सीधे ग्रेटर नोएडा आ गईं। यहां एक वकील से संपर्क करने के बाद पुलिस को इस बात की भनक लगी और सीमा को उसके प्रेमी सचिन मीणा और उसके पिता के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में तीनों को शर्तों के साथ जमानत मिल गई।

चूंकि सीमा का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है और उसकी नागरिकता संबंधी याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है, इसलिए उसे भारत छोड़ने की जरूरत नहीं है। यह वही स्थिति है जैसे किसी पाकिस्तानी नागरिक को सजा पूरी होने तक जेल में रखा जाता है।

सीमा के वकील एपी सिंह ने जानकारी दी कि सीमा के सभी दस्तावेज एटीएस के पास हैं और वह पुलिस की निगरानी में है। अदालत के आदेश से वह अपने ससुराल में रह रही है और अस्पताल के अलावा कहीं नहीं गई। वकील ने बताया कि सीमा की तीसरी बेटी बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने पहलगाम हमले से सीमा को जोड़ने को गलत बताया और कहा कि वह भारत की बहू है, मीणा समाज की सम्मानित सदस्य है, और जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रही है।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here