हैजा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु, टेमरी में स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा

0
173

हैजा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु, टेमरी में स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा

रायपुर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के ग्राम टेमरी का दौरा कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांव में फैले हैजा के मामलों की जानकारी ली और पीड़ितों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संदीप यदु ने मौके पर ही जिला कलेक्टर से बात कर ग्राम टेमरी में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए पानी टैंकर की तत्काल व्यवस्था कराई। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को सक्रिय रूप से कार्य करने और ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के उपाय बताने को कहा।

उपाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी हाल में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here