डिप्टी सीएम अरुण साव का कांकेर दौरा आज, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

डिप्टी सीएम अरुण साव का कांकेर दौरा आज

0
45

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव आज कांकेर के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे कांकेर पहुंचेंगे और जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके लिए वे जिला पंचायत के सभा कक्ष में अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

अपने इस दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री कलार समाज के वार्षिक अधिवेशन में भी शामिल होंगे और समाज के लोगों से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा सुरक्षा के भी पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

अरुण साव का यह दौरा जिले के विकास कार्यों की निगरानी और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here