रायपुर हिट एंड रन: रायपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कुचला, एक की मौत, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

0
179

रायपुर हिट एंड रन: रायपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कुचला, एक की मौत, आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जब एक तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कुचल दिया। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। जांच में पता चला कि कार चालक ब्राह्मणपारा निवासी अमित सिंह बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा था। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग मॉर्निंग वॉक जैसे रोजमर्रा के कार्यों में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here