मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त, नक्सल प्रभावित 2500 परिवारों को मिला लाभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त

0
132

 

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नक्सल हिंसा से प्रभावित और आत्मसमर्पित नक्सलियों के 2500 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में 40-40 हजार रुपए की राशि जारी की। इस अवसर पर कुल 10 करोड़ रुपए हितग्राहियों के खातों में अंतरित किए गए।

छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष आग्रह पर केंद्र सरकार ने ऐसे 15 हजार आवासों की स्वीकृति दी है। इसके तहत पहले चरण में 2500 लाभार्थी परिवारों को राशि का भुगतान किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मंत्रालय से 17 जिलों के हितग्राहियों से वर्चुअली जुड़े और उन्हें आवास निर्माण की पहली किस्त मिलने पर बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह योजना उन परिवारों के लिए आशा की नई किरण है जो वर्षों से नक्सल हिंसा के शिकार रहे हैं।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, विभाग के सचिव श्री भीम सिंह और प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक श्री तारन प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे।

इस पहल से छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here