अजय देवगन की ‘रेड 2’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार, ओपनिंग डे पर की 19.71 करोड़ की कमाई

अजय देवगन की 'रेड 2' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार

0
91

 

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में जोरदार दस्तक दी है। रिलीज़ के पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 19.71 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है, जिससे यह 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्म्स में शामिल हो गई है।

राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म, 2018 में रिलीज़ हुई ‘रेड’ का सीक्वल है। ‘रेड 2’ की कहानी भी ईमानदारी बनाम भ्रष्ट सिस्टम के संघर्ष पर आधारित है। एक बार फिर से अजय देवगन ने ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक की दमदार भूमिका निभाई है, जबकि रितेश देशमुख दादा भाई के किरदार में दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं। दोनों के बीच का टशन और टकराव दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से समान रूप से शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। स्क्रिप्ट, डायलॉग्स और क्लाइमैक्स को खासतौर पर सराहा जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘रेड 2’ जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

फिल्म में अजय और रितेश के अलावा वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला और अमित सियाल जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here