एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025: 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, कल इस समय आएगा परिणाम, ऐसे करें चेक

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025: 10वीं-12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म

0
78

 

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। लंबे इंतजार के बाद एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 अब जारी होने जा रहा है। बोर्ड की ओर से यह परिणाम 6 मई, मंगलवार को घोषित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार परिणाम मुख्यमंत्री निवास से घोषित किया जाएगा, न कि बोर्ड कार्यालय से।

कब और कहां आएगा रिजल्ट?

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 6 मई को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे:

 ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक:

  1. ऊपर दी गई किसी एक आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. “MP Board 10th Result 2025” या “MP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

  4. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा – इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी कर सकते हैं।

 SMS से ऐसे पाएं रिजल्ट:

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए:

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।

  • टाइप करें: MPBSE10 (कक्षा 10वीं के लिए) या MPBSE12 (कक्षा 12वीं के लिए)

  • इसे भेजें 56263 पर।

  • कुछ ही समय में आपके नंबर पर रिजल्ट भेज दिया जाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here