‘सितारे ज़मीं पर’ का पोस्टर जारी’आमिर खान लॉन्च करेंगे 10 नए चेहरे, 20 जून को रिलीज होगी बहुप्रतीक्षित फिल्म

सितारे ज़मीं पर’ का पोस्टर जारी

0
91

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने आ रहे हैं। उनकी निर्माण कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे ज़मीं पर’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। यह फिल्म 2007 की प्रतिष्ठित फिल्म ‘तारे ज़मीं पर’ की थीम को आगे बढ़ाती हुई नज़र आएगी, लेकिन इस बार कहानी और प्रस्तुतिकरण बिल्कुल नया होगा।

इस फिल्म की टैगलाइन है –
“सबका अपना अपना नॉर्मल”,
जो दर्शाती है कि हर किसी की खासियत अलग होती है और हर जीवन अपनी तरह से सुंदर है।

‘सितारे ज़मीं पर’ 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन ‘शुभ मंगल सावधान’ फेम आर.एस. प्रसन्ना ने किया है और इसे आमिर खान के साथ अपर्णा पुरोहित ने सह-निर्मित किया है।

 आमिर खान और जेनेलिया डिसूज़ा लीड रोल में

इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूज़ा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के ज़रिए 10 नए कलाकारों को बॉलीवुड में लॉन्च किया जा रहा है।

 नवोदित कलाकारों की सूची:

  • आरूष दत्ता

  • गोपी कृष्ण वर्मा

  • सम्वित देसाई

  • वेदांत शर्मा

  • आयुष भंसाली

  • आशीष पेंडसे

  • ऋषि शाहानी

  • ऋषभ जैन

  • नमन मिश्रा

  • सिमरन मंगेशकर

 लेखन-संगीत में भी दिग्गजों का साथ

  • पटकथा: दिव्य निधि शर्मा

  • संगीत: शंकर-एहसान-लॉय

  • गीत: अमिताभ भट्टाचार्य

‘सितारे ज़मीं पर’ के साथ आमिर खान करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अगस्त 2022 में रिलीज़ हुई थी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here