भिलाई में आज आपातकालीन और ब्लैकआउट मॉकड्रिल , नागरिक सतर्क रहें , जाने कैसे रहेगा मॉकड्रिल

0
100

भिलाई में आज आपातकालीन और ब्लैकआउट मॉकड्रिल , नागरिक सतर्क रहें

भिलाई – आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आज दिनांक 7 मई 2025 को भिलाई में आपातकालीन सुरक्षा मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास दो चरणों में संपन्न होगा।

पहला चरण:
सायं 4:00 बजे “रेड अलर्ट” सायरन बजने के साथ आपातकालीन स्थितियां निर्मित की जाएंगी। यह स्थिति “ऑल क्लियर” सायरन बजने तक जारी रहेगी। इस दौरान नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित सुरक्षा उपाय अपनाएं:

  • घर में हों तो कोनों में खड़े हों या जमीन पर लेट जाएं।
  • लेटते समय दांतों के बीच कपड़ा या रुमाल दबाएं और दोनों कानों को हाथ से ढक लें।
  • संभव हो तो टेबल के नीचे शरण लें।
  • सड़क पर मौजूद लोग वहीं लेट जाएं, मुंह में कपड़ा रखें और कान ढकें।
  • वाहन चालकों से कहा गया है कि वे सड़क किनारे वाहन रोकें, हेडलाइट और बैकलाइट बंद कर दें और वाहन से उतरकर सड़क पर लेट जाएं।

दूसरा चरण (ब्लैकआउट मॉकड्रिल):
सायं 7:30 से 7:45 बजे तक केवल भिलाई सेक्टर एवं प्लांट क्षेत्र में ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। रेड अलर्ट सायरन बजते ही सभी नागरिकों को घर, दुकान, कार्यालय आदि की सभी लाइट्स बंद करनी होंगी। सड़क पर चल रहे वाहन भी रोके जाएंगे और उनकी लाइटें बंद रखी जाएंगी। यह स्थिति “ऑल क्लियर” सायरन बजने तक जारी रहेगी।

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • “ऑल क्लियर” सायरन (एक समान आवाज़ में) बजने के बाद ही सामान्य स्थिति बहाल मानी जाएगी और रोशनी चालू की जा सकती है।
  • यह मॉकड्रिल एक सामान्य पूर्वाभ्यास है, अतः नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
  • मॉकड्रिल के दौरान सभी दैनिक गतिविधियां यथावत जारी रहेंगी।

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर सामूहिक प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here