Raipur crime news : आदित्य फार्म हाउस में हुक्का पार्टी का भंडाफोड़, आयोजक गिरफ्तार – संचालक फरार

0
70

Raipur crime news : आदित्य फार्म हाउस में हुक्का पार्टी का भंडाफोड़, आयोजक गिरफ्तार – संचालक फरार

रायपुर – थाना तेलीबांधा पुलिस ने आदित्य फार्म हाउस में चल रही एक अवैध हुक्का पार्टी पर छापा मारते हुए कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। फार्म हाउस में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था, जिसमें पार्टी के दौरान लोगों को हुक्का परोसा जा रहा था।

मौके से पार्टी आयोजक विकास सिंह बरोई (उम्र 42 वर्ष), निवासी 227/K RBC, कोलकाता को हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि फार्म हाउस के संचालक की अनुमति से वहां बर्थडे पार्टी के दौरान हुक्का पिलवाया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने विकास सिंह के कब्जे से 9 हुक्का सेट, फ्लेवर सहित अन्य उपकरण जब्त किए। फार्म हाउस का संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी अपराध दर्ज कर लिया है।

यह कार्रवाई उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पैकरा व उनकी टीम द्वारा की गई। आरोपियों का यह कृत्य सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 की धारा 4 एवं 21(1) का उल्लंघन पाया गया, जिसके तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here