हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने को लेकर परिवहन विभाग की अहम बैठक, कार्य में तेजी लाने के निर्देश, हेल्पलाइन न. किया जारी

0
53

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने को लेकर परिवहन विभाग की अहम बैठक, कार्य में तेजी लाने के निर्देश

 

राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाए जाने को लेकर सचिव परिवहन सह परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश एवं अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर ने वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक में समस्त क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारियों के साथ-साथ अनुबंधित कंपनियों मेसर्स रोजमार्टा एवं रियल मेजॉन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में निर्देश दिए गए कि कंपनियां अपने कार्य में तेजी लाएं, इसके लिए मैनपॉवर बढ़ाया जाए तथा फिटमेंट सेंटरों की संख्या में वृद्धि की जाए। साथ ही प्रत्येक जिले के आरटीओ और डीटीओ को कंपनियों के साथ मिलकर कैम्प टीम एवं शिविर लगाने और निर्माण सेंटर बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

अनुबंधित कंपनियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उनकी अधिकृत टीम आवेदकों को मोबाइल या एसएमएस के माध्यम से फिटिंग की जानकारी दें। नंबर प्लेट फिटिंग सेंटरों में आवेदकों के लिए बैठने एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में विशेष रूप से यह निर्देशित किया गया कि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया सरल एवं सुलभ बनाई जाए। यदि किसी कारणवश विलंब हो, तो आवेदकों को पूर्व सूचना दी जाए।

सुविधा हेतु रियल मेजॉन कंपनी के हेल्पलाइन नंबर +911206457502, +911206457503 और रोजमाटा के नंबर 9818188721 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही ई-मेल के माध्यम से भी सहायता के लिए customer.support@hsrpcg.com पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के फिटिंग सेंटरों का नियमित अवलोकन करें और परिवहन सुविधा केंद्रों को भी इस अभियान से जोड़ें। इसके अलावा स्थायी कैम्प के साथ-साथ मोबाईल टीमों के माध्यम से भी महत्वपूर्ण स्थानों पर नंबर प्लेट लगाने का कार्य किया जाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here