छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई जिलों में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

0
112
WEATHER UPDATE

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई जिलों में तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी एक बार फिर से लोगों को परेशान करने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों समेत कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदा बाजार और बलरामपुर जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here