
ब्रेकिंग न्यूज: भारत-पाक तनाव चरम पर, सरकार ने शाम 7 बजे तक दुकानें बंद करने का आदेश
टेरिटोरियल आर्मी को किया अलर्ट, सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट और कर्फ्यू जैसे हालात
सेना को दी गई इमरजेंसी पावर:


केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर सेना प्रमुख को टेरिटोरियल आर्मी (TA) को तैनात करने की अनुमति दी। गृह मंत्रालय ने राज्यों को इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल का आदेश दिया।
CDS और सेना प्रमुखों ने दी ब्रीफिंग:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और CDS अनिल चौहान ने मौजूदा हालात पर जानकारी दी।
पाकिस्तान की कायरता:
पिछले 3 दिन से LoC पर फायरिंग, 17 नागरिकों की मौत। 8 मई की रात 500 पाकिस्तानी ड्रोन का भारत पर हमला नाकाम।
बॉर्डर सिक्योरिटी टाइट:
गृह मंत्री ने BSF और CISF के अफसरों से मीटिंग की, बॉर्डर और एयरपोर्ट्स की सिक्योरिटी का लिया जायजा।
चंडीगढ़ और सीमावर्ती जिलों में बाजार बंद:
चंडीगढ़ में शाम 7 बजे तक दुकानें बंद करने का आदेश। श्रीगंगानगर, जैसलमेर और रामदेवरा में भी ब्लैकआउट और समय से पहले बाजार बंद।
उत्तराखंड में हाई अलर्ट:
नेपाल सीमा से सटे जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा, देहरादून में देर रात संदिग्धों से पूछताछ।




