CG CRIME – ऑनलाइन ट्रेडिंग गेम के नाम पर 7.50 लाख की ठगी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

0
67

CG CRIME – ऑनलाइन ट्रेडिंग गेम के नाम पर 7.50 लाख की ठगी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग,  थाना पद्मनाभपुर – ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले का थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया खिलेश्वरी उर्फ पिंकी (उम्र 31 वर्ष), निवासी 140 बी, मैत्री विहार, कोहका भिलाई, दुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी देवर योभिजीत साहू ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 7,50,000 रुपये की ठगी की है।

इस शिकायत पर थाना पद्मनाभपुर में दिनांक 09 मई 2025 को अपराध क्रमांक 131/2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता का सहारा लिया। दिनांक 10 मई 2025 को सुरगी, राजनांदगांव में घेराबंदी कर आरोपी योभिजीत साहू (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम परसदा साहू पारा, पोस्ट डंगनिया, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने प्रार्थिया को ऑनलाइन ट्रेडिंग गेम में लाभ का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस सफलता में निरीक्षक केशवराम कोसले (थाना प्रभारी, पद्मनाभपुर), सउनि गंगा प्रसाद श्रीवास एवं आरक्षक पी. संतोष की प्रमुख भूमिका रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश या गेम के नाम पर किसी भी तरह की रकम का लेन-देन सोच-समझकर करें और संदेहास्पद गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here