फर्जी चेक देकर 95 लाख की ठगी राजधानी रायपुर में बिल्डर से मकान खरीद कर की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी

0
110

फर्जी चेक देकर 95 लाख की ठगी

राजधानी रायपुर में बिल्डर से मकान खरीद कर की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर: राजधानी के समता कॉलोनी सेक्टर-1 से एक बड़े ठगी के मामले का खुलासा हुआ है, जहां एक बिल्डर को 95 लाख रुपये के मकान सौदे में फर्जी चेक देकर धोखा दिया गया। तीन महीने पहले हुए इस सौदे में खरीदारों ने मकान की रजिस्ट्री करवा ली, लेकिन भुगतान के लिए दिए गए चेक बैंक में जमा करने पर फर्जी निकले।

मिली जानकारी के अनुसार, समता कॉलोनी निवासी प्रकाश चंद जायसवाल (59), जो पेशे से बिल्डर-डेवलपर हैं, उन्होंने 10 जनवरी 2025 को शांति इनक्लेव, मंजित ग्रीन सिटी के पास स्थित एक मकान बंटी रस्तोगी और मोहनीश श्रीवास्तव को 95 लाख रुपये में बेचा था। सौदे के समय दोनों खरीदारों ने चेक के माध्यम से भुगतान करने का दावा किया था।

बिल्डर प्रकाश चंद ने जब उक्त चेक बैंक में जमा किए, तो बैंक ने उन्हें फर्जी और अमान्य घोषित कर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने तत्काल डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

डीडी नगर थाना प्रभारी एसएन सिंह ने जानकारी दी कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 418 (धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति प्राप्त करना) और 34 (साझा आपराधिक इरादा) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here