रायपुर को स्वच्छता में अव्वल बनाने टैगलाइन व मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू: विजेता को मिलेगा 11 हजार रुपए का पुरस्कार  , महापौर मीनल छगन चौबे ने किया पोस्टर विमोचन

0
85

रायपुर को स्वच्छता में अव्वल बनाने टैगलाइन व मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू: विजेता को मिलेगा 11 हजार रुपए का पुरस्कार  

महापौर मीनल छगन चौबे ने किया पोस्टर विमोचन

रायपुर, : रायपुर नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता टैगलाइन और मैस्कॉट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता का डिजिटल पोस्टर मंगलवार को महात्मा गांधी सदन में महापौर मीनल छगन चौबे द्वारा विमोचित किया गया।

महापौर श्रीमती चौबे ने नगरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता के लिए प्रेरित करने वाली आकर्षक व प्रभावशाली टैगलाइन और मैस्कॉट डिज़ाइन बनाकर प्रतियोगिता में भाग लें। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल रायपुर को स्वच्छ बनाने में सहायक होगी, बल्कि नागरिकों को इस अभियान से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने में भी मदद करेगी।

प्रतियोगिता की विशेषताएं:

  • टैगलाइन और मैस्कॉट दोनों के लिए अलग-अलग गूगल फॉर्म लिंक जारी किए गए हैं।
  • प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि: 31 मई 2025
  • चयनित प्रविष्टियों का उपयोग नगर निगम स्वच्छता अभियान में करेगा।
  • विजेता को मिलेगा 11,000 रुपए की पुरस्कार राशि, स्मृति-चिन्ह और प्रमाण पत्र।

प्रतियोगिता लिंक:

प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि के साथ नाम, उम्र, पता और मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करना होगा। इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल कैमरे से पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी फॉर्म भर सकते हैं।

यह प्रतियोगिता रायपुर को देश के स्वच्छ शहरों में अग्रणी बनाने की दिशा में एक रचनात्मक कदम है। नगर निगम ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर स्वच्छ रायपुर के सपने को साकार करने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here