Raipur crime : रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

0
107

Raipur crime : रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

चोरी की बाइक बरामद

रायपुर : रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी देवकुमार नेताम उर्फ खल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये आंकी गई है।

घटना का विवरण:

प्रार्थी मोह. सोहेल खान ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 28 अप्रैल 2025 को वह सड्डू स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया था। लौटते समय 29 अप्रैल की रात करीब 1 बजे अंबुजा मॉल के सामने उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 QA 6888) का पेट्रोल खत्म हो गया। उसने बाइक को एक कार शोरूम के सामने खड़ा कर पेट्रोल लेने गया, लेकिन लौटने पर देखा कि बाइक वहां से चोरी हो चुकी थी।

पंडरी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध क्रमांक 89/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई:

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पंडरी की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान पंडरी निवासी देवकुमार नेताम उर्फ खल्ला (32 वर्ष) का नाम सामने आया, जिसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

बरामदगी:

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 QA 6888), कीमत लगभग 50,000 रुपये, बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:
देवकुमार नेताम उर्फ खल्ला, पिता गुप्ता नेताम, उम्र 32 वर्ष, निवासी प्रेम नगर मोवा कुष्ठ बस्ती के पीछे, थाना पंडरी, रायपुर।

टीम में शामिल अधिकारी:
इस कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, प्रआर रविकांत पांडेय, अनुप मिश्रा, आर. विजय बंजारे, कलेश्वर कश्यप तथा थाना पंडरी से प्रआर रामनाथ भारद्वाज और आर. दुष्यंत बांधे की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here