Raipur crime Breaking : रायपुर भल्ला गेस्ट हाउस के पास पेड़ से लटकी मिली लाश, इलाके में सनसनी

0
82

Raipur crime Breaking : भल्ला गेस्ट हाउस के पास पेड़ से लटकी मिली लाश, इलाके में सनसनी

मृतक चौड़ी में करता था काम, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर – गंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित भल्ला गेस्ट हाउस के पास बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। राहगीरों ने जब लाश को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान एक युवक के रूप में हुई है जो पास की चौड़ी में काम करता था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों में घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना की सच्चाई सामने लाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here