रायपुर शहरवासी ध्यान दे !  अवन्ति विहार मार्ग पर पुलिया निर्माण हेतु एक माह तक मार्ग परिवर्तितP

0
50

रायपुर शहरवासी ध्यान दे ! 

अवन्ति विहार मार्ग पर पुलिया निर्माण हेतु एक माह तक मार्ग परिवर्तित

रायपुर। आमजन को सूचित किया जाता है कि अवन्ति विहार मुख्य मार्ग में स्थित द फ़ूड स्टॉपज के पास नाले पर पुलिया निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्य क्षेत्र में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक है।

निर्माण कार्य के चलते दिनांक 14 मई 2025 की रात्रि 11:00 बजे से आगामी एक माह तक उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। संबंधित विभाग द्वारा वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन की अपील है कि सभी वाहन चालक एवं नागरिक परिवर्तित मार्ग का प्रयोग करें और सुचारु यातायात में सहयोग प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here