गार्डन में देह व्यापार का भंडाफोड़: तीन महिलाएं पकड़ी गईं, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

0
178

 गार्डन में देह व्यापार का भंडाफोड़:

तीन महिलाएं पकड़ी गईं, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

 

 

न्यायधानी के कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस और नेहरू चौक क्षेत्र में लगातार मिल रही देह व्यापार की सूचनाओं के आधार पर रक्षा टीम ने मौके पर दबिश दी। इस दौरान तीन संदिग्ध महिलाएं — भावना सूर्यवंशी, मंजू तिवारी और पिंकी उर्फ हरीताली को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान तीनों महिलाओं ने पुलिस से बहसबाजी की, जिसके बाद उन्हें महिला थाना लाया गया। जांच के बाद इनकी देह व्यापार में संलिप्तता सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

हालांकि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस कोन्हेर गार्डन क्षेत्र में कई बार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वहां देह व्यापार का अवैध धंधा बार-बार सक्रिय हो जाता है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या पुलिस की ये कार्रवाइयां महज़ दिखावा हैं, या फिर प्रशासन अब तक इस गिरोह के खिलाफ कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकाल सका है?

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here