Crime news : सट्टेबाजी मामले में पार्षद गिरफ्तार , रायपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

0
135

Crime news : सट्टेबाजी मामले में पार्षद गिरफ्तार ,

रायपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

रायपुर क्राइम ब्रांच ने सट्टेबाजी के एक बड़े मामले में पार्षद गोविंद लालवानी उर्फ बबन और नंदू लालवानी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर करोड़ों की सट्टा खाईवाली में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस को जांच के दौरान आरोपियों के पास से सट्टे की मोटी रकम के लेन-देन और रिकॉर्ड से जुड़े अहम दस्तावेज मिले हैं।

नंदू लालवानी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने एक और सटोरी गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो पैनल सट्टा चला रहा था। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि सितंबर 2023 में सट्टे की रकम को लेकर हुई एक मारपीट की घटना में भी नंदू लालवानी का नाम सामने आया था, जिसमें उस समय भी केस दर्ज हुआ था। पूरा मामला तिल्दा नेवरा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां लंबे समय से सट्टेबाजी की गतिविधियां चल रही थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here