लाल परी ने मचाया बवाल! खेसारी-पवन देखते रह गए, अक्षय ने उड़ाया सबका चैन!

0
465

लाल परी ने मचाया बवाल!

खेसारी-पवन देखते रह गए,

अक्षय ने उड़ाया सबका चैन!

10 दिन से यूट्यूब पर छाई हुई है ‘लाल परी’! जी हां, अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल-5 का ये गाना ऐसा चला कि पवन सिंह का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और खेसारी लाल का ‘शाम है धुआं धुआं’ सब धुआं हो गए!

48 मिलियन से ज्यादा व्यूज झटक चुकी ये लाल परी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है और अब तो लग रहा है कि यूट्यूब को भी छुट्टी पर भेज देगी!

धमाकेदार स्टारकास्ट, कसम से… पूरा बॉलीवुड उतर आया!

6 जून को आ रही है हाउसफुल-5, जिसमें अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, जैकलीन, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, नरगिस फाकरी, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ… मतलब पूरा बॉलीवुड पिकनिक मनाने आ रहा है!

डायरेक्टर हैं तरुण मनसुखानी और स्क्रिप्ट की चाय बनाई है साजिद नाडियावाला, फरहाद और तरुण ने मिलकर।

हाउसफुल सीरीज की 5वीं फुल टॉस!

2010 में जो हंसी का पटाखा छोड़ा गया था, वो अब 5वें धमाके तक पहुंच चुका है। अक्षय-रितेश की जोड़ी फिर से कहर ढाने आ रही है। पहले चार पार्ट्स ने जितना हंसाया, पांचवा तो हंसाते-हंसाते पेट पकड़वा देगा।

तो तैयार रहिए, 6 जून को ‘लाल परी’ और हाउसफुल की पूरी फौज थिएटर में धावा बोलने वाली है।

 

 

 

 

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here