सारडा एनर्जी के चेयरमैन कमल सारडा को जन्मदिन पर माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर ने दी शुभकामनाएं, समाज हित पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

0
121

सारडा एनर्जी के चेयरमैन कमल सारडा को जन्मदिन पर माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर ने दी शुभकामनाएं, समाज हित पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

रायपुर। माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिष्ठित उद्योगपति, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री कमल जी सारडा को उनके 73वें जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री निलेश मुंधड़ा, सचिव श्री राज बागड़ी, और मीडिया प्रभारी सीए अमित राठी की उपस्थिति में मंडल के भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान श्री कमल सारडा जी के साथ समाज हित, व्यापारिक रणनीतियों और युवा नेतृत्व के विकास पर गहन विचार-विमर्श हुआ। व्यापार में आ रही चुनौतियों, नीतिगत आवश्यकताओं और निवेश को आकर्षित करने के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

श्री सारडा ने युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हुए कहा कि वे युवाओं के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने को तत्पर हैं। उन्होंने राज्य के व्यापार और समाज की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयासों और तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर मंडल के कोषाध्यक्ष श्री सागर लखोटिया, कार्यकारिणी सदस्य श्री रोमिल राठी, आईटी सेल डायरेक्टर श्री निखिल डागा और श्री अंकुश लखोटिया भी उपस्थित थे।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here