जनता को राहत पहुंचाने समाधान शिविर बना माध्यम: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

0
52

सुशासन तिहार 2025 के तहत बोरियाकला एवं अभनपुर में जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को “सुशासन तिहार 2025” के अंतर्गत बोरियाकला और अभनपुर में आयोजित समाधान शिविरों में हिस्सा लेकर आमजन से सीधा संवाद किया। शिविर में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने तत्काल समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए।

गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकांश शिकायतें जल और विद्युत आपूर्ति से संबंधित रहीं। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता को पानी और बिजली की कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्राथमिकता से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान, पी एम आवास , क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, तालाब के संरक्षण, सड़क आदि की भी

बोरियाकला समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी यहां
* माना बस्ती में पेयजल पाइपलाइन के लिए सांसद निधि से 15 लाख रुपए
* धरमपूरा गांव में मितानिन भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपए
* माना बस्ती में सीसी रोड एवं नाली निर्माण हेतु विधायक निधि से 10 लाख रुपए
* बोरियाकला सतनामी समाज मुक्तिधाम में शेड एवं डांडिया तालाब सौंदर्यीकरण हेतु मनरेगा से 20 लाख रुपए
* ग्राम पंचायत नकटी में तालाब संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपए

* बांझी तालाब से सेजबहार तक पहुँचमार्ग के निर्माण हेतु 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।

अभनपुर में
* गार्डन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए
* खेल मैदान निर्माण हेतु 10 लाख रुपए
* 150 एकड़ में चारागाह पर पौधारोपण एवं गौ-अभ्यारण का निर्माण
* सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपए

* अभनपुर शहर के मध्य से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन में विस्तारित करने के निर्देश दिए।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। जनहित में चलाए जा रहे समाधान शिविरों से जनता को त्वरित राहत मिल रही है। हमारा प्रयास है कि हर व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, बीज, और कृषि एवं स्वावलंबन से जुड़ी उपयोगी किट का वितरण कर उन्हें सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, और इसी उद्देश्य से इस शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को सीधे सहायता प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, आरडीए अध्यक्ष श्री नंद कुमार साहू, वरिष्ठ नेता श्री अशोक बजाज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला सेन, अभनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री उत्रसेन गहिरवारे, उपाध्यक्ष श्री बलविंदर गांधी, सरपंच श्री हिमांचल साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वरंजन, एसडीएम श्री रवि सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहें।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here