मुख्यमंत्री को माँ का आशीर्वाद—स्नेह से छुआ गाल, दिल से कहा धन्यवाद

मुख्यमंत्री को माँ का आशीर्वाद

0
89

 

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के करेगुट्टा पर्वत की तलहटी में बसे नक्सल प्रभावित गाँव उसूर की 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम की वर्षों पुरानी उम्मीद आखिरकार 15 मई को पूरी हो गई। ग़लगम में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने पक्के मकान की चाबी सौंपी।

पक्के आवास की चाबी हाथ में आते ही शम्मी दुर्गम की आँखें भर आईं। उन्होंने मुख्यमंत्री के गालों को स्नेहपूर्वक छूते हुए कहा कि वर्षों तक कच्चे मकान में रहना उनके लिए बहुत कठिन था। हर मौसम में कीड़े-मकोड़ों और जहरीले जीवों का डर बना रहता था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भावुकतापूर्वक धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा—
“अब मेरे जीवन में सुकून है, और मेरे बच्चों के सिर पर एक स्थायी छत है।”

श्रीमती दुर्गम ने बताया कि उनके पति का 15 वर्ष पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया था। तब से उन्होंने अकेले ही अपने दो बच्चों की परवरिश की और कृषि कार्य कर किसी तरह जीवनयापन किया। पक्के मकान की चाबी पाकर उन्होंने कहा—
“यह केवल एक मकान नहीं, बल्कि मेरे जीवनभर के संघर्षों का पुरस्कार है।”

शम्मी दुर्गम के लिए यह नया घर सिर्फ ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि उनके सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान की मजबूत नींव है। उन्होंने गर्व से कहा कि जब सरकारी योजनाएँ सही लोगों तक पहुँचती हैं, तो वे सिर्फ इमारत नहीं, बल्कि भरोसे और उम्मीद का घर बन जाती हैं।

शम्मी दुर्गम का उदाहरण इस बात का प्रमाण है कि सरकारी प्रयास जब सही हाथों तक पहुँचते हैं, तो वे समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में एक नई रोशनी लेकर आते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसे लोगों तक मदद पहुँचाना है, जो वास्तविक रूप से इसकी जरूरत रखते हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here