रायपुर में मेगा समर कैंप का आगाज कल: संत युधिष्ठिर लाल करेंगे शुभारंभ

रायपुर में मेगा समर कैंप का आगाज कल

0
165

 

रायपुर के यूनियन क्लब मोतीबाग चौक में कल से मेगा समर कैंप का शुभारंभ होने जा रहा है। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छग रीजन और यूनियन क्लब रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कैंप का उद्घाटन संत श्री डॉ. युधिष्ठिर लाल जी के हाथों किया जाएगा।

विशेष अतिथियों की मौजूदगी

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ रीजन के अध्यक्ष ललित जैसिंघ, यूनियन क्लब के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा समेत यूनियन क्लब और सिंधी समाज के कई पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

यूनियन क्लब के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह होरा ने बताया कि इस मेगा समर कैंप का आयोजन 18 मई से 15 जून तक किया जाएगा। इसमें शहर के उदीयमान खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप में स्विमिंग, बैडमिंटन, टेनिस, टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स जैसे खेलों का प्रशिक्षण शामिल है। प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है।

यूनियन क्लब में पिछले 25 वर्षों से सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छग रीजन द्वारा मेगा समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में अब तक शहर के कई बच्चों ने प्रशिक्षण लिया है और आज वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं।

इस मेगा समर कैंप में 14 वर्ष तक की उम्र के बच्चे भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान कोच के आदेशों और निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। साथ ही, यूनियन क्लब द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का भी सख्ती से पालन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क

कैंप में शामिल होने के इच्छुक अभिभावक और बच्चे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here