रायपुर में VIP रोड पर युवाओं का खतरनाक स्टंट वायरल, ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां

0
197

रायपुर में VIP रोड पर युवाओं का खतरनाक स्टंट वायरल, ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां

रायपुर। राजधानी में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब आम होती जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवतियां और एक युवक कार के सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना तेलीबांधा स्थित वीआईपी रोड, राम मंदिर के सामने की है।

जानकारी के अनुसार, युवक और युवतियां वीआईपी रोड के एक प्रसिद्ध फार्म्स में शराब पार्टी के बाद निकले थे और रास्ते में कार से स्टंटबाजी करने लगे। यह कृत्य न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता था।

गौरतलब है कि रायपुर पुलिस लगातार यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। इसके बावजूद शहर में सड़क हादसों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। हाल ही में खरोरा में हुए एक भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के सख्त पालन को लेकर अभियान तेज कर दिया है।

बीते दिन अग्रसेन धाम के पास एक ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। इस घटना की पुष्टि तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने की है।

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे स्टंटबाज युवाओं पर यातायात पुलिस क्या कार्रवाई करती है और क्या इस मामले में ड्रिंक एंड ड्राइव की पुष्टि होने पर FIR दर्ज की जाती है या नहीं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here