Raipur sadar bajar , रायपुर सदर बाजार सराफा कारोबारी की पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “छोटू के पास जा रही हूं”

0
74

रायपुर सदर बाजार सराफा कारोबारी की पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “छोटू के पास जा रही हूं”

रायपुर। राजधानी के सदर बाजार इलाके में रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सराफा कारोबारी प्रवाल सोनी की पत्नी सोना सोनी का शव उनके घर के स्टोर रूम में फंदे पर लटका मिला। यह घटना उस वक्त और भी चौंकाने वाली हो गई जब पता चला कि महज पांच दिन पहले ही उनके 12 वर्षीय छोटे बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें सोना ने लिखा, “मैं छोटू के पास जा रही हूं…”। इस पत्र में उसने अपने 14 वर्षीय बड़े बेटे के लिए लिखा कि वह अपने मामा के पास रहकर आगे की जिंदगी बिताए।

जानकारी के अनुसार, सराफा कारोबारी प्रवाल सोनी की पुरानी बस्ती में ज्वेलरी शॉप है और उनका विवाह 18 साल पहले तखतपुर निवासी सोना सोनी से हुआ था। दंपती के दो बेटे थे। बीते सप्ताह छोटे बेटे की मौत हो गई थी, जिसकी वजह फूड पॉयजनिंग बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

मृतका के मायके पक्ष ने इस पूरी घटना को संदिग्ध मानते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रवाल शराब पीते थे, पत्नी से मारपीट करते थे और किसी तांत्रिक के संपर्क में भी थे। परिजनों ने शक जताया है कि बेटे की मौत और सोना की आत्महत्या के पीछे तंत्र-मंत्र या घरेलू हिंसा जैसी वजहें हो सकती हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की भी जांच कराई जाएगी। पुलिस छोटे बेटे की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here