राजधानी रायपुर के होटल में भड़की आग, मची अफरा-तफरी – वीडियो हुआ वायरल

राजधानी रायपुर के होटल में भड़की आग

0
295

 

रायपुर। राजधानी के मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक होटल में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

हालांकि, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच जारी है

यह घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षात्मक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here