पचपेडी नाका सर्विस लेन पर बनेगा रोड डिवाइडर, पौधरोपण कर निखरेगी सुंदरता: रायपुर में महानगरों की तर्ज पर सर्विस लेन को किया जाएगा कब्जामुक्त

0
67

पचपेडी नाका सर्विस लेन पर बनेगा रोड डिवाइडर, पौधरोपण कर निखरेगी सुंदरता: रायपुर में महानगरों की तर्ज पर सर्विस लेन को किया जाएगा कब्जामुक्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में अब महानगरों की तर्ज पर सर्विस लेन को व्यवस्थित करने का कार्य शुरू हो गया है। रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी, पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ पचपेडी नाका क्षेत्र की सर्विस लेन पर सुंदरीकरण कार्य हेतु रोड डिवाइडर निर्माण और पौधरोपण कार्य का भूमिपूजन किया।

करीब 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस परियोजना के तहत सर्विस लेन को कब्जामुक्त रखते हुए उसके किनारे मार्ग विभाजक बनाए जाएंगे और पौधरोपण कर क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, नवयुवक, जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि पहले नगर निगम में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराना कठिन होता था, लेकिन अब महापौर श्रीमती मीनल चौबे और जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी के प्रयासों से कार्य तेजी से स्वीकृत और क्रियान्वित हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रोड डिवाइडर और पौधरोपण के बाद उस क्षेत्र में किसी प्रकार की गुमटी, ठेला या वाहन खड़ा न हो, इसकी सतत निगरानी की जाए।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि यह कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने ठेकेदार को समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, जोन 10 अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी ने इस कार्य की शुरुआत पर खुशी जताते हुए विधायक श्री सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे और जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे का आभार व्यक्त किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here