Raipur crime news : शंकर नगर ओवरब्रिज पर चाकू से हमला, 3 बाल अपचारी गिरफ्तार

0
152

Raipur crime news शंकर नगर ओवरब्रिज पर चाकू से हमला, 3 बाल अपचारी गिरफ्तार

रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शंकर नगर ओवरब्रिज के पास चाकू से हमला करने वाले विधि के साथ संघर्षरत 3 बालकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना 1 जून की रात की है, जब एक परिवार बर्गर किंग रेस्टोरेंट से लौट रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार युवक प्रियांशु पर चाकू और किसी वस्तु से हमला कर फरार हो गए।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने CCTV फुटेज व पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

तीनों के पास से चाकू और घटना में प्रयुक्त बाइक (CG 04 CW 1827) जब्त की गई। एक बालक पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में पकड़ा जा चुका है।

इस कार्रवाई में सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित मालेकर व एंटी क्राइम यूनिट प्रभारी परेश पांडेय सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here