बड़ी खबर : पंडरी कपड़ा बाजार में सड़क की ओर खुली 19 दुकानों को नगर निगम ने किया सील

0
93

बड़ी खबर : पंडरी कपड़ा बाजार में सड़क की ओर खुली 19 दुकानों को नगर निगम ने किया सील

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा पंडरी कपड़ा बाजार में यातायात में बाधा पहुंचा रही 19 दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन-2 की नगर निवेश विभाग की टीम ने आज इन दुकानों को पुनः सीलबंद किया।

यह कार्रवाई यातायात पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम मुख्यालय की उड़नदस्ता टीम द्वारा की गई। जोन-2 के अंतर्गत आने वाले शहीद हेमू कालाणी वार्ड में स्थित पंडरी कपड़ा बाजार की इन दुकानों ने सड़क की ओर शटर खोल रखे थे, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो रहा था।

इस कार्रवाई के दौरान जोन कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री आशुतोष सिंह, श्री पी. डी. धृतलहरे, नगर निवेश उप अभियंता सुश्री अंजलि बारले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में यह कार्रवाई की गई। जिन दुकानों के दोनों ओर शटर लगे हुए थे, उनमें सड़क की ओर खुले शटर यातायात के लिए समस्या बन रहे थे, जिसे हटाने के लिए अभियान चलाकर दुकानों को सील किया गया।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले अतिक्रमण या अनाधिकृत निर्माण के विरुद्ध आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here