Crime news : हनुमान मंदिर गली में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
218

Crime news : हनुमान मंदिर गली में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, छत्तीसगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुढापारा स्थित हनुमान मंदिर गली में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सूजन सरकार (35 वर्ष), निवासी शांति नगर पश्चिम, थाना बाली, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

मामले में थाना कोतवाली द्वारा अपराध क्रमांक 112/25 धारा 103 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस को रात 12 से 1 बजे के बीच सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में मंदिर गली के पास पड़ा है। तत्काल पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान हुई। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि रात को घर जाते समय उसका मृतक से रास्ते में टकराव हुआ, जिससे दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। इसी दौरान आरोपी ने अपने पास रखे धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दीपक लोहार उर्फ गप्पू (22 वर्ष), निवासी गोबरा नवापारा, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here