छत्तीसगढ़ बोर्ड ने घोषित की हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 2025 की समय-सारिणी

0
173

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने घोषित की हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 2025 की समय-सारिणी

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE), रायपुर ने हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 2025 की तिथियां और समय-सारिणी आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश भर में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं।

मण्डल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम, समय-सारिणी और अन्य आवश्यक जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

बोर्ड ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे समय पर अपने प्रवेश पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लें और परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें। साथ ही, अनुशासन बनाए रखने की भी विशेष अपील की गई है।

परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए छात्र www.cgbse.nic.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here