पहली ही बारिश में काशीराम नगर जलमग्न, वर्षों से नहीं मिला स्थायी समाधान

0
152

रायपुर। रिंग रोड स्थित काशीराम नगर की तस्वीर एक बार फिर पहली बारिश में ही बदल गई। रविवार देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद पूरा इलाका जलमग्न हो गया। सड़कें तालाब बन गईं और लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है। पिछले कई वर्षों से बरसात के मौसम में हर बार यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। रहवासी लगातार नगर निगम से शिकायत करते आ रहे हैं, बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है।

वहीं दूसरी ओर, रायपुर की महापौर मीनल चौबे लगातार जलभराव की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें कर रही हैं। लेकिन पहली ही बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। काशीराम नगर के हालात यह दिखा रहे हैं कि शहर की ड्रेनेज व्यवस्था अभी भी सुधार की राह पर है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आने वाले समय में उन्हें इस तरह की परेशानियों का फिर से सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here