weather updated :  छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: राजधानी समेत कई जिलों में तेज बारिश, बस्तर में ऑरेंज अलर्ट

0
120
WEATHER UPDATE

weather updated :  छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: राजधानी समेत कई जिलों में तेज बारिश, बस्तर में ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार देर शाम रायपुर में तेज आंधी और झमाझम बारिश ने मानसून की प्रभावी आमद का संकेत दे दिया। मौसम विभाग ने बताया है कि आज से प्रदेश में मानसून की सक्रियता और बढ़ेगी।

विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है, जो मध्य प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के हिस्सों को प्रभावित कर रही है।

अलर्ट की स्थिति:

  • बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

  • बिलासपुर और रायपुर संभाग के 9 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।

बस्तर में मानसून की स्थिति:

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसून बस्तर क्षेत्र में अटका हुआ है, लेकिन 14 से 15 जून के बीच यह पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगा। बीते कुछ हफ्तों में मानसून की धीमी रफ्तार के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ गया था और सूखे जैसे हालात बन गए थे।

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में आज भी हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना है। विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और खुले स्थानों में बिजली गिरने की घटनाओं से बचने की अपील की है।

इस मानसून से प्रदेश के कृषि क्षेत्र को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। किसानों और आम नागरिकों के लिए यह बारिश नई उम्मीदों और खुशियों की बौछार लेकर आएगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here