Raipur crime news :गांजा के साथ आरोपी राजेश गुप्ता ऊर्फ अज्जू गिरफ्तार

0
188

Raipur crime news :गांजा के साथ आरोपी राजेश गुप्ता ऊर्फ अज्जू गिरफ्तार

 

 आरोपी के कब्जे से 1.300 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त।

 

रायपुर पुलिस  – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 12.06.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांधी नगर स्थित सुलभ के पास एक व्यक्ति अपने पास थैला में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम राजेश गुप्ता ऊर्फ अज्जू ऊर्फ अजेश निवासी गांधी नगर कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया ।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राजेश गुप्ता ऊर्फ अज्जू ऊर्फ अजेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.300 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 13,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 119/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – राजेश गुप्ता ऊर्फ अज्जू ऊर्फ अजेश पिता गोरेलाल गुप्ता उम्र 42 साल निवासी गांधी नगर बिहारी किराना स्टोर्स के पास थाना सिटी कोतवाली रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु बघेल थाना प्रभारी कोतवाली, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, सुनील सिलवाल, आर. आशीष पाण्डेय, संतोष सिन्हा, आशीष राजपूत एवं राहुल गौतम तथा थाना कोतवाली से सउनि. गिरीश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here