रायपुर उत्तर विधानसभा के वार्डों में चरमराई सफाई व्यवस्था, अध्यक्ष पलास मल्होत्रा व उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

0
164

रायपुर। राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 28 शहीद हेमू कल्याणी सहित अन्य कई वार्डों में हालात बेहद खराब हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कुल 38 स्वच्छता कर्मचारियों में से मात्र 18 ही ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। नतीजतन, इलाके में जगह-जगह कचरे के ढेर, नालियों में जमी गंदगी और भारी बदबू से लोग बेहद परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए युवा कांग्रेस नेताओं ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पलास मल्होत्रा ने रायपुर नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जिसमें सभी स्वच्छता कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और लापरवाह कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

इस दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, महासचिव भुवनेश्वर कुमार, आनंद सोना और दुर्गेश सारथी मौजूद रहे।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपील की है, ताकि क्षेत्र को गंदगी और संक्रमण के खतरे से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here