दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश

0
150

 

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश

  1. भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) ने शुक्रवार, 13 जून 2025 को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में दुर्ग अनुविभाग के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
  2. लंबित अपराध और शिकायतों पर विशेष ध्यान
  3. बैठक के दौरान एसएसपी अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि:
  • लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान एवं शिकायत आवेदन का शीघ्र और प्रभावी निपटारा किया जाए।
  • थाना प्रभारियों और विवेचकों को इन मामलों में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
  1. मादक पदार्थों और गुमशुदगी पर सख्ती
  2. अग्रवाल ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोकथाम और ऑपरेशन तलाश के अंतर्गत गुमशुदा लोगों की अधिक से अधिक बरामदगी के लिए व्यक्तिगत रुचि लेकर काम करने को कहा।
  3. वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
  4. इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन राठौर तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमप्रकाश नायक भी उपस्थित रहे। बैठक में सभी थाना और चौकी प्रभारी एवं विवेचकगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here