जनशताब्दी एक्सप्रेस में युवक की मौत, GRP की लापरवाही से शव 3 घंटे स्टेशन पर पड़ा रहा

0
174

जनशताब्दी एक्सप्रेस में युवक की मौत, GRP की लापरवाही से शव 3 घंटे स्टेशन पर पड़ा रहा

रायपुर। जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब ट्रेन सुबह करीब 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। युवक का शव ट्रेन से नीचे उतारा गया, जिसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने तुरंत Government Railway Police (GRP) को दे दी थी।

हालांकि, इसके बावजूद GRP की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूचना मिलने के बाद भी जीआरपी मौके पर नहीं पहुंची और युवक का शव करीब 3 घंटे तक स्टेशन पर ही पड़ा रहा। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए रेलवे प्रशासन से सवाल किए हैं कि अगर किसी की जान बच भी सकती है, तो क्या ऐसी उदासीनता उसे भी निगल जाएगी? फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here