CG CRIME : बेटे ने की राजमिस्त्री पिता की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

0
97

CG CRIME : बेटे ने की राजमिस्त्री पिता की हत्या, क्षेत्र में सनसनी

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक 49 वर्षीय तिरिथ राम यादव पेशे से राजमिस्त्री थे और परिवार में अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिरिथ राम यादव पर देर रात धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल तिरिथ राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटना के बाद जब डॉग स्क्वायड को बुलाया गया, तो वह सैंपल लेकर सीधे मृतक के बेटे हिमांशु उर्फ सिक्की यादव तक पहुंचा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर हिमांशु की भाव-भंगिमा बदल गई और आखिरकार वह टूट गया। पूछताछ में उसने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

बताया जा रहा है कि मृतक तिरिथ राम और उनके बेटे हिमांशु के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। तिरिथ राम की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और वे तीन बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी अकेले निभा रहे थे। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा परिवार – एक बेटा और छोटी बेटी – उनके साथ ही रहता था।

इस दर्दनाक घटना से बांकी मोंगरा क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here