छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी को देखते हुए 17 से 21 जून तक स्कूलों का समय बदला, सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

0
40

छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी को देखते हुए 17 से 21 जून तक स्कूलों का समय बदला, सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है। नए आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों का संचालन 17 जून 2025 से 21 जून 2025 तक केवल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही किया जाएगा।

यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 16 जून से नया शिक्षा सत्र 2025-26 प्रारंभ हो चुका है, लेकिन गर्म मौसम को देखते हुए फिलहाल कक्षाएं सीमित समय के लिए संचालित होंगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 23 जून 2025 से सभी स्कूल सामान्य समयानुसार पुनः संचालित होंगे।
गौरतलब है कि इन दिनों छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के चलते बच्चों को स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह निर्णय विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक राहत भरी खबर है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here